अनियमित विद्युत आपूर्ति सहित अन्य मांगों को लेकर अनशन पर बैठक भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पंकज सि
- फोटो : 1
सुखपुरा। विद्युत सब स्टेशन सुखपुरा पर बिजली आपूर्ति की अनियमितता और विद्युत विभाग की कार्यशैली के विरोध में शुक्रवार को भाजपा नेता व पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी पंकज कुमार सिंह जुगुनू सब स्टेशन पर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे। उन्होंने बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग की। किसानों के लिए कैंप लगाकर ट्यूबवेल के लिए कनेक्शन देने की मांग की। वहीं अनशन की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर पहुंचने लगी। अनशन स्थल पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने कहा कि मेन लाइन का तार बदलने के लिए एक प्रस्ताव भेजा जा चुका। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसडीओ अशोक भारती अनशन स्थल पर पहुंचे और भाजपा नेता से अनशन समाप्त कराया। विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह व एसडीओ अशोक भारती ने संयुक्त रूप से जूस पिलाकर भाजपा नेता का अनशन समाप्त कराया।