फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान क्रय केंद्रों को चालू कराने के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जिलाधिकारी को पत्रक देने जाते किसान संघ के लोग। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। बंद धान क्रय केंद्रों को पुन: 29 फरवरी तक के लिए क्रियाशील कराए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के सदस्यों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान मांग किया कि बंद पड़े धान क्रय केंद्रों को तत्काल चालू कराया जाए। इसके बाद जिलाधिकारी के प्रतिनिधि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अश्वनी तिवारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उल्लेख किया गया है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जो नीति 2019 घोषित किया था, उसके अनुसार 29 फरवरी होना सुनिश्चित किया गया था। बिना किसी पूर्व सूचना के 24 फरवरी से धान क्रय केंद्र की वेबसाइट को अचानक बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें