बलिया। मनियर ब्लॉक के जिगनी गांव स्थित एफसीआई के गोदाम पर आए दिन बवाल होता रहता है। इसीक्रम में बुधवार को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में मनियर ब्लॉक के किसानों का एफसीआई गोदाम पर मार्केटिंग इंस्पेक्टर सती राम यादव से बहस हो गई। सिंह का कहना था कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बदनाम करने की नियत से यहां के मार्केटिंग इंस्पेक्टर सतिराम यादव द्वारा अन्य किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। आए दिन किसानों को परेशान करने के नियत से तरह-तरह यादव द्वारा हथकंडे अपनाए जाते हैं, ताकि किसान अपना गेहूं बिचौलियों के हाथों में बेचने पर मजबूर हो जाए। वही मार्केटिंग इंस्पेक्टर सति राम यादव ने कहा कि हम शासन के नियम कानून से बधे हुए हैं और उसी के हिसाब से हम खरीदारी भी कर रहे हैं। यदि दो कांटा हमारे गोदाम पर लग जाता तो हम प्रतिदिन 600 क्विंटल गेहूं की खरीदारी भी करते। लेकिन ऐसा ना होने से किसानों के साथ-साथ हमको भी दिक्कत हो रही है। कहा कि ठेकेदार द्वारा भी माल ढुलाई नहीं होने के कारण गोदाम भरा हुआ है। जिसके कारण किसानों का गेहूं भी बाहर पड़ा रहता है। हमने आला अधिकारियों को इस गोदाम की समस्या से अवगत भी करा दिया है। इस अवसर पर दीपू सिंह, प्रधान शंकर सिंह, हलचल सिंह ,संजय राजभर, शारदानंद साहनी, सतीश सिंह ,लड्डू पाठक आदि रहे।