फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट की चपेट में आने से किसान ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के नगहर ग्राम में शुक्रवार की रात आठ बजे निजी नलकूप पर विद्युत करेंट की जद में आने से एक किसान ने दम तोड़ दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। कोतवाली क्षेत्र के मुड़ेरा निवासी रामाश्रय (40) पुत्र जिय़छु राम एक व्यक्ति के नलकूप पर पानी चलाने के लिए गए थे। नलकूप स्टार्ट करते समय स्वीच में करेंट आ जाने से रामाश्रय विद्युत करेंट की जद में आ गए। वे बेहोश होकर गिर पड़े। लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें