ठंड लगने से किसान की मौत
नगरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के डिहवा गांव में शुक्रवार की भोर में खेत की सिंचाई करने गए किसान की ठंड लगने से मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। थाना क्षेत्र के डिहवा निवासी किसान रामाश्रय राजभर (50) भोर मे नहर के पानी से खेत की सिंचाई करने गया था। जहां उसे ठंड लग गई और वह नहर के किनारे गिर गया। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन किसान को ढूंढते हुए नहर पर पहुंचे तो उसका शव नहर के किनारे मिला। परिजन शव को घर ले आए तथा पुलिस को सूचना दी। मृतक किसान के दो पुत्री और एक पुत्र है। पुत्रियों की शादी हो गयी है। संवाद