विद्युत करेंट की जद में आने रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के डेहरी गांव में निवासी किसान डॉ. अरुण कुमार
- फोटो : Archive
रसड़ा (बलिया)। डेहरी गांव में रविवार को खेत में खाद डलवाने गए 75 वर्षीय किसान अरुण सिंह मुन्ना की विद्युत तार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब 440 वोल्ट का विद्युत तार अचानक टूटकर खेत में गिर पड़ा। तार की चपेट में आने से किसान गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजन मौके पर पहुंचे तो अरुण सिंह को मृत देखकर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद परिवार के लोगों का रोते-रोते बुरा हाल रहा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची रसड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि तार की चपेट में आने से किसान की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।