दुबहर। क्षेत्र के अखार गांव में शुक्रवार की सुबह खेत घूमने गए एक व्यक्ति की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
बताया जाता है कि अखार गांव निवासी ललन सिंह (64) पुत्र स्वर्गीय रामअवध सिंह अखार गांव के पास स्थित मैदान में अपना खेत घूमने गए थे। खेत में पहले से गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई थी। शौच गए एक व्यक्ति ने जब देखा कि बिजली की तार में कोई व्यक्ति फंसा है तो वह जोर-जोर से चिल्लाकर आसपास के व्यक्तियों को इकट्ठा किया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।