फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। फेफना थाना के कटरिया गांव निवासी हरेराम यादव (75) का सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस उत्पीड़न से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या का आरोप लगाया। पुलिस अधीक्षक को पत्रक देकर जांच उपरांत कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मृतक का बेटा शिवजी यादव ने आरोप लगाया कि पूर्व के एक मामले में पिता वांछित है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इससे परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बेटे के आरोप पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी राकेश रोहन ने कहा कि आरोप बेबुनियाद है, तीन माह पूर्व न्यायालय के एमबीडब्लू के आदेश पर गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गई थी। हरेराम की तबीयत काफी दिनों से खराब थी, वाराणसी से इलाज चल रहा था। शिवजी पर कई मामले होने के कारण पुलिस पर दबाव बनाने के लिए आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें