बैरिया। थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव के समीप भागड़ नाले में डूबने से बुधवार की शाम एक किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव को नाले से निकालने के बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया। जमालपुर निवासी दिलीप सिंह उर्फ लड्डून 45 पुत्र स्व. हरिवंश सिंह अपने खेत में काम करने के बाद शाम को वापस अपने घर लौट रहे थे। जल्दी घर पहुंचने के चक्कर में भागड़ नाला पार कर रहे थे कि वे गहरे पानी में चले गए और उनकी मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने शव को निकाला। उधर, सूचना पाकर बैरिया पुलिस व लेखपाल पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।