फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में किसान पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के चक्की चांद दीयर गांव में मूली के खेत में रखवाली कर रहे किसान को पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने चाकू मारकर अधमरा कर दिया। किसान के चीखने चिल्लाने पर पड़ोसी पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। चांददियर गांव निवासी किसान उदेश यादव (42) ने गांव से कुछ ही दूरी पर मूली की खेती की है। इसकी रखवाली के लिए वह सोमवार की रात खेत में सोए थे। उदेश ने बताया कि आधी रात के बाद हमलावर आए पहले लाठी-डंडे से पीटा जब वह चीखने चिल्लाने लगे तो चाकू से वार कर भाग गए। पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें