फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विवाहिता की मौत के मामले में मायके पक्ष ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव। कझारी गांव में शुक्रवार की देर शाम फंदा लगाने से हुई 28 वर्षीय विवाहिता की मौत के मामले में मायके पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कझारी निवासी दीपक राजभर की पत्नी का शव शुक्रवार शाम घर के अंदर फंदे से लटका मिला था। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय विवाहिता के दोनों छोटे बच्चे घर में उसके पास नहीं थे। उसका पति बंगलूरू में नौकरी करता है। पुलिस के अनुसार मृतका के पिता की ओर से तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराई जा रही है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें