फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सफाई और फाॅगिंग को लेकर नाराजगी जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। सफाई, फाॅगिंग एवं एंटीलार्वा के छिड़काव आदि में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर नाराजगी जताई। कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान को गंभीरता से लिया जाए। बीएसए से कहा कि अभिभावकों को बच्चों में होने वाले दिमागी बुखार एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों तथा जल-जनित रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए। प्रतिदिन आशा की कार्यवाही की समीक्षा की जाए। सीडीओ ओजस्वी राज, सीएमओ डॉ. वीपी द्विवेदी और सीएमएस डॉ. सुजीत यादव थे।
विज्ञापन

सिविल लाइन में हुई सफाई और फाॅगिंग : नगर के वार्ड नं. 12 सिविल लाइन में सोमवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया। नपा के ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि बदलते मौसम के संग सफाई व्यवस्था को बेहतर और दुरुस्त बनाने के लिए नगर के सभी वार्डों में नियमित रूप से नगर पालिका द्वारा संक्रामक रोगों से बचाव के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसमें सफाई कर्मचारियों द्वारा मोहल्लों के चोक पड़े नाले-नालियों की सफाई, कूड़े का निस्तारण एवं एन्टी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। इसके तहत वार्ड नंबर 12 में सफाई और फॉगिंग किया गया ताकि मच्छर गंदे पानी में या कूड़े के ढेर पर जमा न हो सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें