बलिया। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के छाता कंपोजिट शराब की दुकान पर एक्सपायर्ड बीयर की पेटी मिली। आबकारी टीम ने उसे जब्त कर लिया। छाता में कंपोजिट की दुकान संचालित है। आबकारी विभाग को सूचना मिली की दुकान में एक्सपायर्ड बीयर की बोतलें हैं। इस पर जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर टीम ने मौके पर जाकर जांच की। मौके से बीयर की एक्सपायर्ड बीयर बरामद हुआ। जिला आबकारी अधिकारी राम अवध सरोज ने बताया कि छाता कंपोजिट शराब की दुकान पर टीम ने छापा मारा गया। पेटी में एक्सपायर्ड बीयर बरामद हुई है। इसे जब्त किया गया है। इसकी रिपोर्ट क्षेत्रीय इंस्पेक्टर से मांगी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। संवाद