फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दंगा निरोधक उपकरणों के साथ करवाया अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पुलिस लाइन मैदान में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने परेड की सलामी ली, उसके तत्पश्चात निरीक्षण किया। जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगाई और खुद उनके साथ दौड़े। अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार अभ्यास करवाया गया। पुलिस कर्मियों को आपात स्थिति से निपटने व अपराधों की रोकथाम के लिए दंगा निरोधक उपकरणों के साथ बलवा रोकथाम का अभ्यास कराया गया। बलवा ड्रिल में एएसपी उत्तरी अनिल झा व दक्षिणी कृपाशंकर, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष यादव व अन्य अधिकारी/कर्मचारी ने प्रतिभाग किया। तत्पश्चात यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि उपकरणों का निरीक्षण कर नियमित सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन के लिए दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें