फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग की टीम ने महिला समेत तीन को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नवागत जिलाधिकारी अदिति सिंह के निर्देश के उपरांत सक्रिय हुए आबकारी विभाग ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। जिसके तहत विभाग की टीम ने शनिवार को खेजुरी थाना क्षेत्र के पचखोरा- करम्मर मार्ग पर एक ईट भट्ठे पर दबिश देकर दो लोगों को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त चिखुरी और नागेंद्र यादव को इलाकाई पुलिस के हवाले कर दिया। इसके अलावा टीम ने मनियर थाना क्षेत्र के बड़ागांव और मइलीपुर स्थित ईट भट्ठों पर भी दबिश दी लेकिन वहां कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। इसके अलावा टीम ने शुक्रवार को देर शाम को राजपुर गांव के भाई जी की बारी चट्टी पर दबिश दी। इस दौरान आबकारी विभाग की टीम ने एक महिला को 30 लीटर कच्ची शराब के साथ धर दबोचा। जिसे आबकारी एक्ट के तहत निरुद्ध कर बांसडीह पुलिस के हवाले कर दिया। टीम में आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार, अनुराग सिंह औश्र आबकारी विभाग के आरक्षियों के अलावा इलाकाई पुलिस का दस्ता भी शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें