फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की जमानत याचिका मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट तपस्या त्रिपाठी की अदालत में शुक्रवार को पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता उपेंद्र तिवारी की जमानत याचिका मंजूर कर ली गई। इस दौरान वह न्यायिक अभिरक्षा में रहे।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में उपेंद्र तिवारी, भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने अन्य सैकड़ों समर्थकों के साथ सुखपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोड पर चक्का जाम किया था। इसमें सुखपुरा थाने में विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। उक्त मामले की सुनवाई न्यायालय में चल रही है। इसमें शुक्रवार को पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी न्यायालय हाजिर हुए। उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस दौरान उन्होंने जमानत प्रार्थना पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। इस पर न्यायालय ने सुनवाई करते जमानत मंजूर कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें