फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे बाद भी जेल से फरार बंदी पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अस्थायी जेल सुखपुरा से फरार बंदी को गिरफ्तार करने में पुलिस 48 घंटे बाद भी नाकाम रही। अस्थाई जेल सुखपुरा से बुधवार की रात शौचालय का खिड़की तोड़कर शातिर कैदी के फरार होने की कोई पहली घटना नहीं है। इसके पूर्व भी 17 अक्तूबर 2020 की रात शौचालय का रोशनदान तोड़कर एक कैदी फरार हो गया था। कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। मामले में बृहस्पतिवार की देर रात उप जेलर केके सरोज की तहरीर पर सुखपुरा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। फरार बंदी सूरज गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता हकीमपुर, थाना इटाड़ी, बक्सर का रहने वाला है। उसको नरहीं पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 10 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस बाबत थानाध्यक्ष सुखपुरा गगन राज सिंह ने बताया कि फरार आरोपी शीघ्र पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें