फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कॉपियों का मूल्यांकन हुआ पूरा, अब परिणाम का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य मंगलवार को पूरा हो गया। जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर 510016 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई हैं। मूल्यांकन पूरा होने के बाद अब रिजल्ट की बारी आई है। अप्रैल के अंतिम अथवा मई माह के प्रथम सप्ताह तक रिजल्ट आने की संभावना है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कुंवर सिंह इंटर कॉलेज और श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया था। इन केंद्रों पर 18 मार्च से मूल्यांकन का कार्य चल रहा था। जिसे 11 दिन में मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया गया।

जिले के चारों केंद्रों पर 510016 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले के चारों केंद्रों पर निर्धारित अवधि के अंदर मूल्यांकन का कार्य पूरा हो गया है। मूल्यांकन से संबंधित अभिलेखों को पूरा कर बोर्ड को भेजा जा रहा है। शासन से पहले उत्तर पुस्तिका जांचने के लिए एक अप्रैल अर्थात 15 दिन का समय दिया गया था।
विज्ञापन

इसे 28 मार्च कर दिया गया। चारों केंद्रों पर आवंटित हाईस्कूल की कुल 5,10,016 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई हैं। कॉपियां जांचने के लिए मूल्यांकन केंद्रों पर 245 उप प्रधान परीक्षक व 2395 सहायक परीक्षक तैनात किए गए थे। इनमें से आधे से अधिक मूलयांकन कार्य के दौरान लगातार अनुपस्थित रहे। इसके बावजूद भी विभागीय अधिकारियों की तत्परता के कारण मूल्यांकन कार्य निर्धारित अवधि में पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें