फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ ने किया नाला सफाई का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

---------------
ईओ ने किया नाला सफाई का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। नगर में हो रहे नालों की सफाई कार्य का शनिवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने निरीक्षण किया और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया। प्री मानसून बारिश के दौरान नगर के कुछ इलाकों में हुए जलजमाव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए ईओ दल-बल के साथ शहर के मिड्ढ़ी-काजीपुरा मोहल्ला में हुए नाला सफाई के कार्य का निरीक्षण करने जा धमकें। ईओं की इस कारवाई से ठेकेदार समेत विभागीय कर्मियों में हड़कंप मच गया। नाले का निरीक्षण करने के उपरांत ईओ का काफिला महुआ मोड़, चित्तू पांडेय चौराहा, जापलिनगंज, एसी कालेज चौराहा, भृगुआश्रम, कदम चौराहा, अमृतपाली, चौक, दालपट्टी, दुर्गामंदिर, सुतरपट्टी आदि इलाकों में नाला सफाई का जायजा लिया। इस दौरान अमीरचंद, जेई आलोक कुमार, अंशु सरावगी, गौरव आदि रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें