फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अटल आवासीय विद्यालय के लिए हुई प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण निशुल्क शिक्षा देने के लिए मंडल स्तर पर स्थापित अटल आवासीय विद्यालय के लिए रविवार को जनपद में प्रवेश परीक्षा कराई गई। परीक्षा में पंजीकृत 120 परीक्षार्थियों में 112 उपस्थित रहे। चुने गए बच्चों को मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए राजकीय बालिका इंटर कालेज को केंद्र बनाया गया था। परीक्षा में कुल 120 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 67 छात्र एवं 45 छात्राएं उपस्थित रहीं। आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के बाद सभी उपस्थित परीक्षार्थियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। अटल आवासीय विद्यालय की स्थापना मंडल स्तर पर की गई है।
आजमगढ़ में बने विद्यालय में कुल 80 सीटें हैं। यहां बच्चों ने रहने खाने और निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था है। केंद्रीय और जवाहर नवोदय विद्यालय के सेवानिवृत्तों शिक्षकों की ओर से बच्चों को शिक्षा दी जाएगी। मेरिट के आधार पर बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें