सुखपुरा। थाना क्षेत्र के सुरजपुरा गांव में एक वन दरोगा और पुलिसकर्मी के बीच जमकर झड़प हो गई। इसमें पुलिस ने वन दरोगा का चालान कर दिया।
बेरुआरबारी चौकी की पुलिस किसी मामले में सुरजपुरा गांव गई थी। सड़क पर अपनी बाइक खड़ीकर गांव में किसी को गिरफ्तार करने गई थी। इसी बीच कार से वन दरोगा मंजीत सिंह पुत्र स्व. अभय सिंह निवासी दतिवड़ उधर से गुजर रहे थे। बेतरतीब तरीके से खड़ी बाइक देखकर आगबबूला हो गए।
वहीं, खड़े होकर सिपाहियों का इंतजार करने लगे। जब सिपाही कैलाश राम व युगल किशोर राम अपनी बाइक लेने आए तो वन दरोगा मंजीत सिंह उलझ गए। सिपाहियों के अनुसार, जब वह बाइक चालू कर रहे थे उसी समय उन्हीं लोगों का डंडा खींचकर सिपाहियों को मारने लगे। किसी तरह सिपाहियों ने बचाव कर चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज राम सिंह ने उनको पकड़ कर थाने ले आई और चालान कर दिया।