नगर के स्टेशन-मालगोदाम रोड स्थित नाले पर दुकानदारों द्वारा किए गए कब्जे को तोड़ती जेसीबी।
- फोटो : BALLIA
बलिया। नगर में लग रहे जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस के नेतृत्व में नगर पालिका ने तीसरे दिन सोमवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट नागेंद्र प्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह व ईओ दिनेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका के कर्मचारियों ने स्टेशन से लेकर इंदु मार्केट तक अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान नाली पर पत्थर, पटिया, लोहे की चादर, होर्डिंग आदि को जेसीबी से हटवाया गया। चेताया कि यदि दुबारा अतिक्रमण करते हुए पाया गया तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इस मौके पर नपा कर्मी, कोतवाली की पुलिस और यातायात प्रभारी मौजूद रहे।