सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के चड़वा बरवां गांव के नई बस्ती में सरकारी परती की भूमि पर बाउंड्री वॉल बनाकर किए गए अतिक्रमण पर रविवार को तहसील प्रशासन का बुलडोजर चला। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नायब तहसीलदार राजनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस की टीम द्वारा जेसीबी लगाकर चार डिसमिल जमीन ज्ञानती देवी पत्नी स्व. राजेंद्र सिंह व रवि सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह द्वारा कब्जा किया गया था। उक्त अतिक्रमण को तोड़ दिया गया। सख्त निर्देश दिया गया कि यदि पुन: अतिक्रमण करने की कोशिश किया गया तो निश्चित रूप से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि उसी गांव के राजीव रंजन व सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की थी। उक्त शिकायत के आधार पर ही रविवार को राजस्व टीम द्वारा किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से खाली कराया गया। इस दौरान उप निरीक्षक वरुण कुमार, राजस्व निरीक्षक उमाशंकर, हल्का लेखपाल एहतेशाम, अरुण सिंह, विनय प्रकाश यादव, प्रवीण मौर्य, कौशल कुमार आदि मौजूद रहे।