बलिया/बैरिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले स्वास्थ्यकर्मियों ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय स्थित भवन में मोमबत्ती जलाकर केंद्र व प्रदेश सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। जिसमें एक स्वर से केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा कर्मचारियों एवं पेंशनरों का डीए एवं अन्य भत्ते रोकने का आदेश जुलाई 2021 तक किया है, उसका हम सामूहिक विरोध करते है। कर्मचारियों ने मांग किया कि केंद्र व प्रदेश सरकार अपने आदेश पर पुन: विचार करे। तत्पश्चात प्रधानमंत्री को मेल के माध्यम से कर्मचारियों ने पत्र भेजा। उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा के कर्मचारियों ने सरकार द्वारा महंगाई भत्ता व सिटी एलाउंस रोकने को लेकर शुक्रवार को शांति पूर्वक विरोध प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वास्थ्य संबंधित सारे कार्य करते हुए मोमबत्ती जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि हम लोग पूरे निष्ठा व ईमानदारी से अपनी ड्यूटी कर रहे है कोविड-19 को रोकने के लिए जो भी संभव हो रहा है हम लोग कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है सरकार की इस घोषणा से हम आहत हैं जिसमें घोषणा किया गया है कि कर्मचारियों के सभी प्रकार के महंगाई भत्ता व सिटी एलाउंस रोक दिया गया है, जिससे कर्मचारियों का मनोबल गिरा है। कर्मचारियों ने सरकार से इस मुद्दे पर पुन: विचार करने की मांग किया है। इस मौके पर मौके पर डाक्टर विजय यादव, डाक्टर नवीन कुमार सिंह, डाक्टर आशीष श्रीवास्तव, चीफ फार्मासिस्ट सत्यवान सिंह, निर्भयनारायण शुक्ल, बंशीधर, आनन्द सिंह, विनीता शर्मा, कंचन वर्मा, पूनम देवी आदि शामिल रहे।