फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर (बलिया)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभय नारायण राय ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदरपुर स्थित फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और विभिन्न वार्डों की साफ-सफाई का जायजा लिया। सीएमओ ने मरीजों के बेड और बेडशीट की स्वच्छता की जांच की। उन्होंने भर्ती मरीजों को मिल रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। सीएमओ ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों से मरीजों को बेहतर उपचार देने को कहा। अस्पताल में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी दिग्विजय सिंह, डॉ रूबी कुमारी, डॉ ब्यास कुमार, डॉ संदीप गुप्ता और डॉ राजेश आर्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें