फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली करने गई बिजली कर्मचारियों की पिटाई, दी गई तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के गंगभेव गांव में बिजली कर्मचारी बिल वसूली में गए तो उनके साथ मारपीट की गई। कर्मचारियों ने बांसडीह थाना में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बांसडीह कोतवाली में अधिशासी अभियंता संजय कुमार यादव ने तहरीर दी है कि गंगभेव गांव में विद्युत विच्छेदन एवं राजस्व वसूली करने गई टीम के साथ मारपीट की गई और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के साथ जान से मारने की धमकी दी गई। उपकेंद्र बांसडीह (देहात ) के अशोक साहनी, ( टीजी 2) अनूप यादव, वीरेंद्र राम, लाइन मैन अजीत यादव, दिलीप पांडेय, नीरज चौरसिया सहित कई कर्मचारी विद्युत विच्छेदन एवं राजस्व वसूली हेतु गंगभेव गांव पहुंचे। बकाये पर लाइन काटने के लिए लाइनमैन दिलीप पांडेय जैसे ही पोल पर चढ़ने लगा, चंद्रशेखर तथा उनके पुत्र नीरज ने लाइन मैन दिलीप पांडेय का पैर पकड़कर नीचे खींच दिया। लाइन मैन के गिरते ही उनके पैर पर ईंट से वार किया गया। कोतवाल राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें