फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन के बावजूद बना दिया बिजली चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। कनेक्शन के बाद भी विद्युत विभाग एवं विजिलेंस टीम की ओर से कथित तौर पर अवैध कार्रवाई करने के खिलाफ कस्बा के चांदूपाकड़ निवासी पुरंजय शर्मा ने मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री से अधिकारियों की शिकायत की है। साथ ही संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित उपभोक्ता ने पत्र की प्रति जिलाधिकारी और अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय प्रेषित किया है।
विज्ञापन

सीएम को प्रेषित पत्र में उपभोक्ता का आरोप है कि कुछ माह पूर्व एक कटरा का निर्माण करवाया था और विद्युत व्यवस्था के लिए एक किलोवॉट का कामर्शियल कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। इसे विभागीय जांचोपरांत विगत नौ अप्रैल को स्वीकृति मिली थी लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण मीटर नहीं लग पाया था। इसी बीच बीते तीन सितंबर को विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने कटरा पर छापा मारकर मनमाने ढंग से उपभोक्ता के खिलाफ विद्युत चोरी की प्राथमिकी दर्ज करा दी। इसे संज्ञान में लेकर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय ने उपभोक्ता के खिलाफ दो लाख सैंतीस हजार के अर्थदंड का नोटिस भेज दिया है।
विज्ञापन

मनियर, विद्युत उपकेंद्र, जेई, कैलाश राव ने बताया कि मामला न्यायालय में है, जो न्यायालय का आदेश होगा, उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें