फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 फीसदी से अधिक बकाएदारों वाले गांवों की बंद की जाएगी विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। जिस गांव में 60 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ता विद्युत बिल जमा नहीं कर रहे हैं वहां की बत्ती सामूहिक रूप से गुल की जाएगी। इसके लिए बिजली विभाग बड़े बकायेदारों वाले गांवों की सूची बना रहा है। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि विद्युत उपकेन्द्र बैरिया नगर, बैरिया देहात, लोक धाम, ठेकहा व जयप्रकाश नगर विद्युत उपकेंद्र के बड़े बकायेदारों की सूची बनाई जा रही है। अगर तत्काल यह लोग बिल नहीं जमा करते हैं तो उनकी आरसी जारी की जाएगी। इसके अलावा 60 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ता जिस गांव या मोहल्ले में विद्युत बकाएदार होंगे उस गांव की बत्ती गुल की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, तहसील क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों, चिकित्सालयों, विद्यालयों, थाना, तहसील पर लगभग एक करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। बावजूद इसके बिजली विभाग के कर्मचारी अधिकारी सरकारी संस्थानों की लाइन नहीं काटते हैं। जबकि आम उपभोक्ताओं के 10 हजार रुपये का विद्युत बिल बकाया होता है तो बिना किसी नोटिस के लाइन काट दी जाती है। बिजली विभाग का यह दोहरा आचरण चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस बाबत विद्युत विभाग के अवर अभियंता विनोद भारद्वाज ने बताया कि बकाया जमा नहीं जमा होने पर संबंधित गांव मोहल्ले की आपूर्ति बंद की जाएगी। कहा कि सरकारी कार्यालयों से बकाया की वसूली की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें