फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 34 घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। क्षेत्र में उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की अघोषित कटौती लोगों का पसीना छुड़ा रही है। विद्युत उपकेंद्र सोनवानी से सप्लाई होने वाले लगभग 36 गांवों में 34 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोग पूरी तरह से परेशान हो गए। लगभग 50 हजार आबादी को पानी तक के संकट का सामना करना पड़ा। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश बना है। हालत यह थी कि सोनवानी उपकेंद्र के अधिकारी उपभोक्ताओं को फोन तक नहीं उठा रहे थे। उपकेंद्र सोनवानी से शुक्रवार की सुबह से बंद हुई आपूर्ति करीब 34 घंटे बाद शनिवार की देर शाम को आई। उपभोक्ताओं का कहना है कि रात-दिन बिजली कटौती से आम जनता पूरी तरह त्रस्त हो गई है। इलेक्ट्राॅनिक उपकरण बेकार साबित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें