फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जिला और महिला अस्पताल में तीन घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर के कई उपकेंद्रों की बिजली शुक्रवार को घंटों गुल रही। हजारों लोग उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से परेशान रहे। फाल्ट के कारण जिला अस्पताल और महिला अस्पताल की भी बिजली तीन घंटे तक गायब रही। वार्डों में भर्ती मरीज उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। परिजन हाथ का पंखा, गमछा और दफती से हवा करते दिखे। बिजली कटौती से सीटी स्कैन, डिजिटल एक्स-रे जांच बंद होने से मरीज काफी परेशान दिखे। अस्पताल में ऑपरेशन और पैथोलॉजी सहित अन्य जरूरी चिकित्सकीय सुविधाओं को जनरेटर से सप्लाई दी गई थी। पुराने परिसर का केबल जलने के कारण ओपीडी, ट्रामा सेंटर, इमरजेंसी कक्ष, मेडिकल वार्ड, सीएमओ और सीएमएस कार्यालय, एआरटी सेंटर, दवा वितरण काउंटर, टीवी क्लीनिक की बिजली गायब थी। गर्मी के कारण चिकित्सक ओपीडी के बाहर मरीजों की जांच की।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में बिजली के अभाव में ऑक्सीजन प्लांट बंद रहा। एसएनसीयू वार्ड में भर्ती नवजात बच्चों को लेकर चिकित्सक अलर्ट रहे, सिलेंडर से सप्लाई दी। फाल्ट खोजने के लिए इंजीनियर से लेकर लाइनमैन घंटों परेशान रहे। तीन घंटे बाद दोनों अस्पतालों की बिजली सप्लाई चालू होने से अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली। विशुनीपुर उपकेंद्र के जेई ने बताया कि बरसात के कारण 33 केवी लाइन पर लता चढ़ने व पेड़ों की डालियां सटने से लाइन ट्रीपकर जाने से पावर हाउस से लाइन शटडाउन हो जा रहा है। पूरी लाइन की सफाई कर बिजली सप्लाई दोपहर बाद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें