फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विद्युत विभाग के कर्मियों ने शुरु कयिा कार्य बहिष्कार, आपूर्ति जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर विद्युत विभाग के कर्मियों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार शुरु कर दिया जो रात 10 बजे तक चलेगा। विद्युत कर्मियों का कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को भी रहेगा। हालांकि पहले दिन कहीं भी आपूर्ति प्रभावित होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजन बीबी सिंह ने बताया कि 3 दिसंबर 2022 को ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार के बीच संघर्ष समिति के मांग पत्र पर जो समझौता हुआ था, उन सभी मांगों को लागू नहीं किया गया है। कहा कि हमारे मांगों को 15 दिन में लागू करने की बात कही गई थी, लेकिन हमने 110 दिन का समय दे दिया, फिर भी मांगों को पूरा नहीं किया गया। कहा कि जिले के सभी इलाकों में बिजली को चालू करके कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। अब कहीं भी बिजली बंद होगी तो उसको चालू नहीं किया जाएगा। कल सारे कर्मचारी रात 10 बजे से सांकेतिक हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने राज्य विद्युत परिषद के गठन, 80 हजार संविदा कर्मचारियों को नियमित करने के साथ ही खाली पड़े 70 पदों पर नियुक्ति की आदि की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें