बांसडीह। दरांव बिजली पॉवर हाउस के वायरल ऑडियो से हड़कंप मचा है। ऑडियो में उक्त पॉवर हाउस के कर्मचारी को एक युवक गर्दन काटने की धमकी दे रहा है। बांसडीह कोतवाली में कर्मचारी ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। बांसडीह स्थित दरांव पॉवर हाउस पर आनंद कुमार गौतम (नोडल अधिकारी) कार्यरत हैं। गौतम ने बांसडीह थाने में दी तहरीर में कहा कि बुधवार सायं एक व्यक्ति ने मेरे निजी नंबर पर कॉल की। अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए गुंडों से हाथ पैर तुड़वाने, गर्दन काटकर चौराहा पर टांग देने की बात कही गई। राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारी आनंद कुमार गौतम ने तहरीर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।