19 मार्च को मनाई जाने वाली होली के त्योहार पर जनपदवासियों को भरपूर पानी और निर्बाध बिजली मिलेगी। होली और शब ए बरात को देखते हुए जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में होली के दिन निर्बाध बिजली आपूर्ति के साथ-साथ जिला अस्पताल को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। ताकि रंगो के त्योहार के दिन हादसे और दुर्घटना का शिकार होने वाले लोगों का मुक्म्मल उपचार हो सके। इसके अलावा नगर पालिका व पंचायतों में निर्बाध पानी की आपूर्ति के लिए जिलाधिकारी आईवी सिंह ने सभी ईओ को आवश्यक कारवाई करने की हिदायता दी है। डीएम के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए नगर पालिका बलिया के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने पालिका प्रशासन को अर्लट में रखा हैं और सड़कों की साफ-सफाई के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं की बहाली तथा निबार्ध बिजली और पानी आपूर्ति को सुनिश्चत करने का निर्देश दिया है। ताकि नगरवासियों को रंग खेलने के लिए पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े। साथ ही गड़बड़ियों को भी तत्काल दूर करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। जबकि जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए हर वार्ड में अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। 0000