फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: फुल्की खाने को लेकर बच्चों के विवाद में भिड़े बड़े, एक दर्जन से ऊपर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली गांव में फुल्की खाने को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के परिजनों में मारपीट हो गई, दोनों तरफ से ईट पत्थर और लाठी डंडे चलने लगे। इसमें दोनों पक्षों से करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कर घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वस्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालात गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर सीओ सिटी जितेंद्र कुमार सहित कई थानों की फोर्स तैनात है। पुलिस ने दोनों तरफ की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हजौली भदपा निवासी अरविंद सिंह का 14 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार शाम को हजौली चट्टी पर फुल्की खा रहा था। उसी दौरान दूसरे लड़के से खाने को लेकर मारपीट हो गई। इसकी खबर लगते ही दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे से लैंस होकर आधे घण्टे तक गुरिल्ला युद्ध किया। इसमें एक पक्ष के धर्मेंद्र सिंह, संतोष सिंह, अक्षय सिंह, महेश सिंह, अमित कुमार, अमर सिंह तथा दूसरे पक्ष से धर्मेंद्र राजभर, आशीष राजभर, विशाल, आदित्य गुप्ता समेत करीब डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के बाद गांव में तनाव व्याप्त है, मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात है। इस बाबत सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें