विशुनपुरा। नगरा थाना क्षेत्र के भीमपुरा नंबर दो गांव में बृहस्पतिवार दोपहर बिजली की चपेट में आने से 65 वर्षीय रामावती देवी की मौत हो गई। घटना के समय वह अपने दरवाजे पर घरेलू काम कर रही थीं। परिजनों ने बताया कि रामावती देवी दरवाजे पर काम कर रही थीं, तभी अचानक बिजली गिरी और वह चपेट में आ गईं। उन्हें बेहोश देखकर परिजन तत्काल पास के चिकित्सक के पास ले गए, जहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रामावती देवी अपने पीछे दो बेटों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने कहा कि सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।