फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बड़ी मां ने किया था बच्ची का अपहरण, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। क्षेत्र के आसन गांव से तीन वर्षीय बालिका घर से लापता हो गई थी। मामले में पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर बालिका को 36 घंटे के अंदर शहर कोतवाली के तिखमपुर, रामदहीनपुरम स्थित आवास से रविवार की देर रात बरामद कर लिया। अपहरण की आरोपी बालिका की बड़ी मम्मी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों किराये का कमरा लेकर चोरी छिपे यहां रहते थे। पैसों के लिए बालिका का अपहरण किया था और पं. बंगाल में बेचने की फिराक में थे।
विज्ञापन


17 अगस्त की शाम श्रीकृष्ण सिंह उर्फ अकलू सिंह निवासी आसन ने सुखपुरा थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि उनकी तीन वर्षीय भतीजी अनुष्का पुत्री स्व. अशोक सिंह सुबह से लापता है। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। शक के आधार पर प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने बालिका की बड़ी मां सपना से भी पूछताछ की। उसने बताया कि घटना के दिन गाजीपुर में थी। जब उसके मोबाइल का लोकेशन देखा गया तो उसकी बात गलत निकली। उसके मोबाइल में एक युवक का फोटो भी मिला। जब लोकेशन चेक किया गया तो शहर कोतवाली के तिखमपुर में दिखा रहा था। 18 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली की बच्ची तिखमपुर में एक मकान में देखी गई है। पुलिस ने दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार किया और बच्ची को बरामद कर लिया।
युवक ने अपना नाम मो. राजा निवासी डोमनपुरा थाना सिंकदरपुर बताया। राजा और सपना तिखमपुर में एक मकान में पति-पत्नी की तरह रहते थे। दोनों के पास इस समय पैसे नहीं थे। उन लोगों ने अपहरण की योजना बनाई कि बच्ची को पश्चिम बंगाल में बेच देंगे। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह, बेरुआरबारी चौकी प्रभारी अखिलेश नारायण सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन

सपना के खाते में आई धनराशि की होगी जांच : राजा खुद को सपना का पति संतोष बताकर बलिया में एक किराये के मकान में रहता था, जबकि सपना का पति घर पर ही रहता है। सपना की कोई संतान नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ वर्ष पहले भी वह एक बच्ची को लेकर घूम रही थी। पूछने पर बताती थी कि गोद ली है। बाद में बच्ची के न दिखने पर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह मर गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सपना ने उसको भी बेच दिया होगा। यहीं नहीं सपना के खाते में पिछले दिनों एक बड़ी धनराशि आने की भी चर्चाएं हैं। ये धनराशि कहां से आई अभी इसकी जांच होनी है। सोमवार को रक्षाबंधन की छुट्टी होने के कारण इसकी जांच नहीं हो सकी थी।
दादी के सहारे रहती है अनुष्का : जिस बालिका अनुष्का का अपहरण हुआ था। उसके पिता की मौत नवंबर 2023 में हो गई थी। उसकी 12 वर्ष की एक बहन और है। दोनों दादी के साथ गांव में रहती हैं। मां घर संभालने के लिए बाहर नौकरी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें