फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कमरे में मृत मिले कोबरा प्रजाति के आठ सांप

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। कोटवां हॉस्पिटल मोड़ स्थित एक मकान के कमरे में महीने भर से बंद डिब्बों में रखे गए सांपों को मुक्त कराने सोमवार को वन विभाग की टीम पुलिस बल के साथ पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का ताला खोला गया तो कई डब्बे का मुंह बंद था।
विज्ञापन

सागरपाली निवासी स्नैक सेवर विक्रम वर्मा ने डब्बों का मुंह खोला तो कुल नौ डब्बों में सांप रखे हुए मिले। आठ डब्बों में रखे कोबरा प्रजाति के सांप मृत पाए गए। एक डब्बे में रसल वाइपर प्रजाति का सांप जिंदा मिला। सांपों को बचाने के लिए मकान मालिक वीर बहादुर ने वन विभाग व पुलिस प्रशासन को सूचना दी थी।
थाना क्षेत्र के तालिबपुर गांव निवासी बरमेश्वर साधु उर्फ बरमेश्वर वर्मा क्षेत्र के लोगों के घरों से सांप पकड़ कर डिब्बों में बंद करके रखता था और बाद में उसे जंगल में छोड़ आता था। सांप पकड़ने के एवज में लोगों से अच्छा खासा पैसा वसूलता था। रानीगंज बाजार निवासी मिठाई दुकानदार बहादुर गुप्ता के इस मकान में किराए पर एक कमरा लेकर सांपों को रखता था। 29 मई को बरमेश्वर साधु एक बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोप में धारा 377 व पास्को एक्ट के तहत बैरिया पुलिस ने जेल भेज दिया। तब से उक्त कमरे में ताला बंद है और कमरे का चाभी थाने में जमा थी। लोगों ने बताया कि साधु इसी कमरे में रहता था और सांपों को कुछ खिलाता पिलाता था। 29 मई से सांपों को खाने पीने को कुछ भी नहीं मिला है और उक्त सभी सांप डिब्बों में बंद है। सोमवार को वन विभाग ने सांपों को मुक्त कराने के लिए कमरे का ताला खोला। आठ सांप जो कोबरा प्रजाति के थे उन्हें गड्ढों में फेंक दिया गया। जिंदा सांप को जंगल मे छोड़ा गया। उक्त कार्रवाई में रेंजर राजेश कुमार श्रीवास्तव के अलावा वन दरोगा नागेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय वन दरोगा जयशंकर प्रसाद, स्नैक सेवर सगरपाली निवासी विक्रम वर्मा के अलावा बैरिया पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन

-
समाचार पत्रों में खबर पढ़ने के बाद पुलिस बल के साथ कमरे का ताला खोला गया। इसमें डब्बो में बन्द कोबरा प्रजाति के आठ सांप मृत मिले। रसल वाइपर प्रजाति के एक सांप जिंदा मिला। इसे जंगल मे छोड़ दिया गया है। वन जीव संरक्षण अधिनियम के तहत सांप रखने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राजेश श्रीवास्तव, वन क्षेत्राधिकारी, बैरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें