फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ गोवंश बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने जमुई चट्टी पर चेकिंग के दौरान गोवंश लदी एक पिकअप को बरामद किया। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पिकअप से आठ गोवंश बरामद हुए हैं। आरोपी का चालान कर दिया गया है। गोवंश को तस्करी कर वध के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

उप निरीक्षक मुरारी मिश्र चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि एक पिकअप में गोवंश लादकर जमुई चट्टी पर खड़ा किया गया है। तस्करी कर गोवंश को बिहार ले जाया जा रहा है। जमुई चट्टी के पास से पिकअप चालक पुलिस देखकर गाड़ी लेकर भागने लगा। कठौड़ा रोड पर उसे पकड़ लिया गया। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम इरफान उर्फ शाहरूख पुत्र मुन्ना खान निवासी चेलेराम का पुरा थाना-कोपागंज मऊ बताया। पिकअप पर आठ गोवंश लदे पाए गए। पिकअप पर नंबर प्लेट नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें