फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: युवकों की मौत से ईद की खुशियां मातम में बदलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना के इंदरपुर गांव के समीप गंगा के छाड़न में डूबे दो युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। दोनों का परिवार ईद की तैयारियों में लगा हुआ था, मौत की खबर पर मातम पसर गया। दोनों युवकों की मौत से ईद की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। दोनों के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

बांसडीहरोड थाना के डूमरी गांव निवासी वारिश ऊर्फ गोली परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। पिता आफताब गंभीर बीमारी की चपेट में होने के कारण पूरे परिवार की जिम्मेदारी इसी के कंधे पर थी। दो भाइयों में बड़ा गोलू बहेरी स्थित एक चश्मे की दुकान में काम करता था। दोपहर में उमरगंज के कुछ दोस्त उसे घुमाने को लेकर बाइक पर लेकर इंदरपुर चले गए। पांच दोस्तों ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को नहीं दी। वहां रील बनाने के लिए गोलू गंगा के छाड़न में नहाने लगा। उसे नहीं पता था की पानी ज्यादा गहरा है। दोपहर का समय होने के कारण किसी ग्रामीण की नजर भी इनपर नहीं पड़ी। दोस्त का डूबता देख मोबाइल से रील बना रहा दानिश बचाने के लिए पानी में कूद पड़ा, इसमें दोनों डूब गए। उमरगंज निवासी दानिश दो भाई में बड़ा था। वह पढ़ाई छोड़कर घर पर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें