सहतवार थाना के स्थानीय कस्बे में एक महिला की फोटो एडिट कर व मोबाइल नंबर पड़ोसी युवक ने सोशल मीडिया पर डाल दिया है। महिला पर अनैतिक कार्यों के लिए फोन आने पर होश उड़ गए। महिला की शिकायत के 15 दिन बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पड़ोसी से महिला का काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसको लेकर दोनों परिवारों में मारपीट भी हुई थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पिन्टू वर्मा निवासी वार्ड संख्या पांच पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया है। संवाद