फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएचएम घोटाले के आरोपी सीएमओ के घर ईडी ने चस्पा किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के बहुचर्चित एनआरएचएम घोटाले में बेल्थरारोड वार्ड नंबर सात के मूल निवासी और पूर्व सीएमओ कन्हैया लाल पर सीबीआई के बाद अब ईडी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व सीएमओ कन्हैयालाल के बेल्थरारोड वार्ड सं. 7 स्थित मकान पर नोटिस चस्पा किया है। जिसमें ईडी ने 30 जुलाई तक हाजिर होने की मोहलत दी थी। फिलहाल उनकी लोकेशन चित्रकूट का मिल रहा है। करीब ढाई माह पूर्व मोहल्लेवासी उन्हें इस घर में आखिरी बार देखे थे, किंतु अचानक रात में वे अपने निजी गाड़ी से यहां से कहीं निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें