फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सुरहाताल के किनारे 14 करोड़ से विकसित होगा ईको टूरिज्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। सुरहाताल किनारे मैरीटार गांव में पर्यटन विभाग की ओर से शुक्रवार को 14 करोड़ की लागत से इको पर्यटन विकास कार्य का शुभारंभ किया गया। विधायक प्रतिनिधि शांति स्वरूप सिंह गुड्डू ने कार्य का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुरहाताल किनारे एक दर्जन से अधिक प्रोजेक्ट पर कार्य होगा। पर्यटन विभाग की ओर से मैरीटार गांव में दो चरणों में इको पर्यटन के लिए विभिन्न निर्माण कार्य होंगे। प्रथम चरण के लिए लगभग चार करोड़ आवंटित हुआ हैं। यहां गेस्ट हाउस, ओपेन थियेटर, पक्का घाट (बोटिंग व फिशिंग के लिए), चिल्ड्रेन पार्क, बंद वाचिंग स्टेशन (टाॅवर के साथ), मल्टीपरपज हाल, इंटरप्रिटेशन गैलरी आदि का निर्माण होगा।
सुरहाताल में इलाके में बहुतायत में पैदा होने वाले चावल के निर्यात के लिए भी भविष्य में कार्य होगा। कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड को निर्माण कार्य कराने की जिम्मेदारी मिली है। विधायक केतकी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरी मांग पर सुरहाताल किनारे मैरीटार गांव में पर्यटन के लिए बड़े प्रोजेक्ट की स्वीकृति दी है। गांव में लगभग 14 करोड़ से सुरहाताल का सुंदरीकरण करके रमणीय केंद्र बनाया जाएगा। कार्य शुरू हो गया है। यूपी प्रोजेक्ट काॅरपोरेशन लिमिटेड के अवर अभियंता आरके यादव ने बताया कि प्रथम चरण का कार्य शुरू हो गया है। प्रथम चरण के कार्य हो जाने के बाद दूसरे चरण का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें