फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना थाना क्षेत्र के दरामपुर पेट्रोल पंप के बगल में बुधवार की शाम पिकअप के धक्के ई-रिक्शा सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ई-रिक्शा चालक सहित एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने ई-रिक्शा चालक को बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। वहीं, घायल महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। ई-रिक्शा चालक मलकपुरा निवासी मेराज (40) माल्देपुर से सवारी लेकर फेफना की तरफ जा रहा था। अभी दरामपुर गांव के पास पहुंचा था कि बलिया की ओर से जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।
इससे ई-रिक्शा में सवार खोड़ीपाकड़ निवासी उषा खरवार (55) पत्नी उमेश खरवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ई-रिक्शा में बैठी मुन्नी देवी (35) पत्नी बृजेश खरवार निवासी खोड़ीपाकड़ के साथ ही चालक मेराज गंभीर रूप से घायल हो गए। मेराज को जहां वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया, वहीं मुन्नी देवी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें