सदर कोतवाली के कुंवर सिंह चौराहा के समीप बुधवार को निजी एंबुलेंस की टक्कर से ई रिक्शा पलट गया। हादसे में दंपति सहित चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगो ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों वाराणसी रेफर कर दिया। अन्य का को भर्ती है। एंबुलेंस चालक को लोगों ने पकड़ कर सिविल लाइन चौकी प्रभारी ज्ञानचन्द शुक्ला को सौप दिया। जिला अस्पताल से एम्बुलेंस चालक बांसडीह जा रहा था। इसी बीच डाक बंगले के सामने ई-रिक्शा से टक्कर हो गई।ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में कन्हैया चौरसिया पत्नी सोनी चौरसिया निवासी बहादुरपुर व गोपीचन्द साहनी पत्नी श्याम सुंदरी निवासी माल्देपुर गम्भीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद गोपीचंद की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी को रेफर कर दिया। लोगों ने चालक गोलू कुमार निवासी सहतवार पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।