फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों की ई-केवाईसी : नगरीय क्षेत्र अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों से काफी पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कल्याण सेक्टर के विभिन्न विभागों की ओर से संचालित पेंशन योजनाओं का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों का ई-केवाईसी होना जरूरी है। इसके लिए, 15 सितंबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। बिना ई केवाईसी अगली किस्त जारी नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन

इसके लिए सभी विभागों को निर्देश जारी किया गया है लेकिन अभी भी कई ब्लॉक और नगरीय इलाकों की ओर से इसमें उदासीनता बरती जा रही है।
इसके चलते, अभी तक ग्रामीण क्षेत्र में 41 और नगरीय क्षेत्र में 55 ़फीसदी लाभार्थियों का ईकेवाईसी नहीं हो सका है। करीब चार माह पहले शासन की ओर से कल्याण सेक्टर के तहत आने वाले समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण और प्रोबेशन विभाग से पेंशन योजना का लाभ पाने वाले लाभार्थियों को आधार सत्यापन कराना अनिवार्य किया गया। आधार सत्यापित न होने की दशा में संबंधित लाभार्थियों की वृद्धा पेंशन की किस्त जारी नहीं करने का निर्देश भी दिया है। इसे लेकर कल्याण सेक्टर के अधिकारी लगातार इस कार्य को लेकर प्रयास करते रहे। लेकिन चार माह बाद भी आधार सत्यापन का कार्य गति नहीं पकड़ सका है। अधिकांश विभागों में मुश्किल से 50 फीसदी तक यह आंकड़ा पहुंच सका है।
जिले में सबसे अधिक समाज कल्याण विभाग से 128741 लोग वृद्धा पेंशन का लाभ लेते हैं। इसके अलावा, प्रोबेशन विभाग से निराश्रित महिला पेंशन 39027 और दिव्यांग जन कल्याण विभाग से 19372 दिव्यांगों को पेंशन का लाभ दिया जाता है। इन सभी पेंशनरों को आधार ई केवाईसी कराना है, जो अभी तक पूरा नहीं हो सका है। अब शासन ने एक बार फिर समय सीमा बढ़ाते हुए आधार ई केवाईसी के लिए 15 सितंबर की समय सीमा निर्धारित की है। इस तिथि तक ई केवाईसी नहीं कराने वाले पेंशनरों की किस्त रुक सकती है। सबसे खराब दशा शहरी क्षेत्रों की है। कई नगर पंचायतों में अभी तक एक भी पेंशनर का ई-केवाईसी नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सीडीओ ने शुरू की सख्ती
पेंशनरों के आधार ई-केवाईसी को लेकर सीडीओ ने भी मॉनीटरिंग तेज कर दी है और अधिकारियों पर सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। उन्होंने वैसे गांवों को चिह्नित करने का निर्देश दिया है, जहां के लाभार्थियों की संख्या अधिक है। आधार ई-केवाईसी की संख्या काफी कम है। सीडीओ ने समय सीमा के तहत शत-प्रतिशत आधार ई-केवाईसी कराने का निर्देश दिया है।
वृद्धा पेंशनरों के ब्लॉकवार आधार ई-केवाईसी की स्थिति
ब्लॉक कुल पेंशनर आधार सीडिंग पेंशनर प्रतिशत
सीयर - 5850 3723 63.64
नगरा - 11226 6236 55.55
रसड़ा - 13387 7596 56.74
चिलकहर- 10343 6464 62.50
नवानगर - 7986 4833 60.52
पंदह - 6963 3758 53.97
मनियर - 6156 3347 54.37
बेरुआरबारी - 6099 3149 51.63
बांसडीह- 6065 3540 58.37
रेवती - 6737 3856 57.24
गड़वार - 6449 4116 63.82
सोहांव - 6238 4275 68.53
हनुमानगंज - 8538 4801 56.23
दुबहड़ - 9274 5809 62.64
बेलहरी - 5038 3044 60.42
बैरिया - 4904 3096 63.13
मुरलीछपरा - 3008 1696 56.38
-------------------
पेंशनरों के आधार ई-केवाईसी के लिए सभी बीडीओ व नगरीय क्षेत्र के अधिशासी अधिकारी को मुख्य विकास अधिकारी की ओर से निर्देशित किया गया है। कार्यालय में लगातार ई-केवाईसी का कार्य चल रहा है। अगर लाभार्थियों ने समय सीमा में ई-केवाईसी नहीं कराया तो उनके पेंशन की किस्त रुक सकती है। - विनोद कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें