पड़ाव के बहादुरपुर गांव के खेल मैदान पर बुधवार को पाकीजा बुटीक कप क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरूआत बुधवार को हुई। उद्घाटन मैच में दुलहीपुर क्रिकेट बोर्ड ने प्रयागराज के डीएबी को सात विकेट से पराजित कर दिया। इस तरह टीम अगले चक्र में पहुंच गई। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए डीएवी ने 167 रन बनाए। टीम की ओर से ओपनर बॉबी ने 14 चौके और छह छक्का की मदद से 167 रन बनाए। फरहान ने तेज 32 रन बनाए। दुलहीपुर की तरफ से दीपक और गौरव ने तीन तीन विकेट लिए। अफताब ने दो और गुलशन ने एक विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुलहीपुर ने 17.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाकर मैच जीत लिए। टीम की तरफ से दीपक यादव ने सात चौके और सात छक्के की मदद से 80 रन बनाए। विवेक कुमार ने तेज 34 रन बनाए। दीपक यादव प्लेयर आफ दी मैच बने।
पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व क्रिकेटर अमित यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरूआत की। जीशान खान भी मौजूद रहे। अंपायरिंग प्रणय शर्मा और अमन शास्त्री ने की जबकि स्कोरर सुमित और मैच रेफरी वसीम अहमद रहे। धन्यवाद ज्ञापन आयोजक शौजब हुसैन ने किया।