फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्यान्न वितरण के रोस्टर में डीएसओ ने किया फेरबदल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रवासी मजदूरों में सहज तरीके से राशन उपलब्ध कराने की मंशा से शासन के निर्देश पर जिला आपूर्ति अधिकारी कृष्ण कुमार पांडेय ने जून माह में खाद्यान्न वितरण के रोस्टर में फेरबदल करने का निर्देश दिया है। अपने आदेश में डीएसओ ने खाद एवं रसद विभाग के आयुक्त अनिल कुमार दुबे के पत्र का हवाला देते हुए कहा है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना तथा आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत वितरित होने वाले खाद्यान्न की तिथि 11 जून से बढ़ाकर 14 जून कर दी गई है। इसके अलावा दूसरे चक्र में वितरित होने वाले राशन की तिथि 20 जून से 30 जून तक रहेगी। यह भी निर्देश दिया है कि जून माह में प्राक्सी प्रणाली के तहत 30 जून को खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। इस दौरान कोटेदारों के यहां नोडल अधिकारी की उपस्थिती अनिवार्य रहेगी। साथ ही राशन कार्ड से वंचित प्रवासी कामगारों सर्वे प्रपत्र के माध्यम से पूर्ति निरीक्षक द्वारा अस्थाई राशन कार्ड और आईडी उपलब्ध कराई जायेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें