फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सिनेमा हॉल में शराब के नशे में युवकों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर के कदम चौराहा के पास स्थित एक सिनेमा हॉल में रविवार देर शाम शराब के नशे में कुछ युवकों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर हंगामा करने वाले युवक भाग गए। रविवार को कुछ दर्शकों ने ऑनलाइन टिकट बुक किया था, लेकिन हॉल में पहुंचने पर उनकी सीट पर खिड़की से टिकट लेकर आए कुछ लोग बैठे मिले। इसको लेकर काफी देर तक विवाद और हंगामा होता रहा। किसी तरह यह मामला शांत हुआ तो शराब के नशे में मौजूद कुछ युवक गाली-गलौज करने लगे। सूचना पर चौकी प्रभारी सतनी सराय शशांक पांडेय पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जानकारी कर ही रही थी कि हंगामा करने वाले युवक वहां से निकल गए। सिनेमा हॉल के मैनेजर प्रवीण मिश्र ने बताया कि ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट को लेकर तकनीकी समस्या के कारण कुछ दिक्कत हुई थी। वहीं कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें