नरही। थाना पर मंगलवार को आगामी पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने को लेकर संभावित बीडीसी, प्रधान और जिला पंचायत दावेदारों की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने दावेदारों से कहा कि चुनाव में दारू, मीट-मुर्गा का दावत पूरी तरह से बंद रहेगा। पर्चा दाखिला जुलूस के साथ नहीं होगा क्योंकि जिले में धारा 144 लागू है। कोई भी प्रत्याशी चार से अधिक समर्थकों को लेकर नहीं घूमेगा। एजेंट साफ सुथरा छवि का व्यक्ति ही होगा। अगर उसके ऊपर आपराधिक मुकदमा दर्ज होगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बताया कि रात 10 बजे के बाद चुनाव प्रचार नहीं होगा। चुनाव जीतने के बाद कोई प्रत्याशी जुलूस नहीं निकालेगा। सबको शांति के साथ बिना विवाद किए पंचायत चुनाव लड़ना है, जो भी आदेश का पालन नहीं करेगा, पुलिस उनसे सख्ती से निपटेगी। कहा कि जितने लोगों ने अपने असलहे जमा नहीं किए हैं अतिशीघ्र जमा कर दें। इस मौके पर चौरा, सलेमपुर, दरियापुर, बसंतपुर, पलिया खास, तेतारपुर, सरवनपुर, कुल्हड़िया, करंजामाफी आदि गांवों के संभावित दावेदार रहे।