फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अस्पताल में शराब के नशे में युवक ने महिला पर किया पेशाब

विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध करने पर गाली-गलौज करने का आरोप
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी

बलिया। जिला महिला अस्पताल के वार्ड में एक युवक ने फर्श पर सोई महिला के ऊपर पेशाब कर दिया। इससे आक्रोशित महिला ने हंगामा किया। अस्पताल परिसर में कई घंटे तक गहमा गहमी चलती रही। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सुखपुरा निवासी महिला की भाभी प्रसव के बाद पोस्ट नेटल वार्ड में भर्ती थी। रात में उनके बेड के पास फर्श पर सोयी थी। रात में करीब 11 बजे बगल के बेड पर भर्ती प्रसूता को देखने आए गड़वार शाहपुर निवासी विकास सिंह शराब के नशे में महिला के ऊपर पेशाब कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगा। महिला व उसके स्वजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सुरक्षा में तैनात निजी गार्ड ने विकास को बाहर निकाला। सुबह पीड़ित महिला ने इसकी कोतवाली पुलिस को शिकायत कर अभद्रता का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को जांच पड़ताल में करने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत जिला महिला अस्पताल की सीएमएस सुमिता सिन्हा ने बताया कि रात के वक्त जो भी गार्ड वहां तैनात थे, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आगे से रात में वार्ड में पुरुष का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। कोतवाल संजय सिंह ने कहा कि नशे की हालत में युवक ने महिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती महिला पर पेशाब करने का मामला आया है, पीड़ित की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें